युक्रेन रूस युद्ध:यूक्रेन के स्कूल में रूसी सेना की बमबारी, 2 शव मिले; 60 लोगों के मरने की आशंका*

युक्रेन रूस युद्ध:यूक्रेन के स्कूल में रूसी सेना की बमबारी, 2 शव मिले; 60 लोगों के मरने की आशंका*
पूर्वी यूक्रेन में लुहान्स्क क्षेत्र के एक स्कूल में रूसी सेना ने बमबारी की है। इसमें 60 लोगों के मारे जाने की आशंका है। गवर्नर सेरही गदाई ने कहा कि रूसी बलों ने शनिवार दोपहर बिलोहोरीवका में स्कूल पर एक बम गिराया, जिससे इमारत में आग लग गई। यहां लगभग 90 लोग शरण लिए हुए थे। गदाई ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर लिखा, “करीब चार घंटे के बाद आग बुझाई गई, फिर मलबा हटाया गया। दुर्भाग्य से दो लोगों के शव मिले। 30 लोगों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से सात घायल हो गए। इमारतों के मलबे के नीचे साठ लोगों के मारे जाने की संभावना है।”वहीं, रूस की सेना ने शनिवार को दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा शहर में क्रूज मिसाइलें दागी और मारियुपोल में घेरे गए इस्पात संयंत्र पर बमबारी की। विजय दिवस समारोह से पहले रूस को इस बंदरगाह पर कब्जा जमाने की उम्मीद है।अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र से आखिर में बची महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निकाल लिया गया है लेकिन यूक्रेन के लड़ाके वहीं फंसे हुए हैं।

1792 views