इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, 20 दिनों में होंगे तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले* आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। भारत को सबसे पहले जून में दक्षिण अफ्रीका की टीम की मेजबानी (नौ जून से 19 जून) करनी है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे (एक जुलाई से 17 जुलाई) पर जाएगी। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम जुलाई में ही वेस्टइंडीज दौरे पर भी जाएगी। इस दौरान 20 दिनों में टीम आठ सीमित ओवरों के मैच खेलेगी। इसमें तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज शामिल है। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के तीनों मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जा सकते हैं। वहीं, टी-20 सीरीज का पहला मैच त्रिनिदाद में ही बने नए ब्रायन चार्ल्स लारा स्टेडियम में 29 जुलाई को खेला जाएगा।

इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, 20 दिनों में होंगे तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले*
आईपीएल 2022 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। भारत को सबसे पहले जून में दक्षिण अफ्रीका की टीम की मेजबानी (नौ जून से 19 जून) करनी है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे (एक जुलाई से 17 जुलाई) पर जाएगी। इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम जुलाई में ही वेस्टइंडीज दौरे पर भी जाएगी। इस दौरान 20 दिनों में टीम आठ सीमित ओवरों के मैच खेलेगी। इसमें तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज शामिल है। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के तीनों मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में 22, 24 और 27 जुलाई को खेले जा सकते हैं। वहीं, टी-20 सीरीज का पहला मैच त्रिनिदाद में ही बने नए ब्रायन चार्ल्स लारा स्टेडियम में 29 जुलाई को खेला जाएगा।

1566 views