आचार्य श्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया रावतपुरा सरकार ने

आचार्य श्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया रावतपुरा सरकार ने

सागर।अतिशय जैन तीर्थ क्षेत्र पटनागंज रहली में विराजमान आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से आशीर्वाद लेने के लिए प्रसिद्ध संत श्री रावतपुरा सरकार पहुंचे। और गुरुदेव को श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया।
मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि रावतपुरा सरकार लगभग 1 घंटे तक गुरुदेव की शरण में रहे और उन्होंने अकेले में भी गुरुदेव से चर्चा की और बाद में आचार्य श्री की पूजन भी की पूजन के अंत में उन्होंने आचार्य श्री को श्रीफल सहित अर्घ चढ़ाया और नमोस्तु किया उनके साथ पूर्व विधायक सुनील जैन श्रीमती निधि जैन सहित अनेक लोग उपस्थित थे इस अवसर पर रावतपुरा सरकार का क्षेत्र कमेटी की ओर से राकेश जैन चांदपुर, सुशील जैन कुटटू भैया, कपिल जैन बरोदा आदि ने साल श्रीफल और दुपट्टा डालकर सरकार का स्वागत किया।

1753 views