*टाटा ने रचा इतिहास! दुनिया के टॉप-100 ब्रैंड में शामिल होने वाली इकलौती कंपनी*
नमक से सॉफ्टवेयर तक बनाने वाली कंपनी को लंदन बेस्ड कंस्लटेंसी ब्रैंड फाइनैंस ने सूची में 86वें नंबर पर रखा है. टाटा ग्रुप की वैल्यूएशन 37 फीसदी बढ़कर 19.5 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही समूह दुनिया के टॉप 100 ब्रैंड में शामिल हो गया. एक ताजा रिपोर्ट में यह बात कही गई हैकंपनी 2018 में इस सूची में 104 नंबर पर थी. ग्लोबल टॉप-100 में यह एकमात्र भारतीय कंपनी है.
टाटा ग्रुप की ओर से जारी बयान में ब्रैंड फाइनैंस के चीफ एग्जीक्युटिव डेविड हेग की ओर से कहा गया है, ‘टाटा समूह की ब्रैंड वैल्यू में 2019 में प्रभावशाली वृद्धि हुई है और दुनिया में 100 सबसे मूल्यवान ब्रैंड सूची में एकमात्र भारतीय कंपनी है. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘इस मान्यता से हमें कारोबार को दुनिया में सामाजिक जिम्मेदारी के साथ बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी.






