अलीगढ़ प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, लाउडस्पीकर पर नहीं होगा हनुमान चालीसा का पाठ

अलीगढ़ प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, लाउडस्पीकर पर नहीं होगा हनुमान चालीसा का पाठ*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री बल्देव सिंह सीटू की ओर से शहर के 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ नहीं होगा। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। बल्देव ने पत्र लिखकर उक्त चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाने की मांग की थी। प्रशासन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी है। बल्देव के अनुसार प्रशासन ने शासन से अनुमति के संबंध में बात करने की बात कही है। अभी अनुमति नहीं मिली है। अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। अनुमति न मिलने पर लाउडस्पीकर नहीं लगाए जाएंगे।

942 views