कोरोना एलर्ट:नोएडा में कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 107 मामले, 33 स्कूली बच्चे संक्रमित

कोरोना एलर्ट:नोएडा में कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 107 मामले, 33 स्कूली बच्चे संक्रमित*
नोएडा में पिछले 10 दिनों में 18 वर्ष से कम उम्र के संक्रमितों की संख्या 100 के पार हो गई है। जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों के संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा और बड़ी संख्या में इसकी चपेट में बच्चे आ रहे हैं। मंगलवार को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में कुल 107 संक्रमित बीते 24 घंटे में सामने आए हैं और चिंता वाली बात ये है कि इनमें से 33 स्कूली बच्चे हैं। इनकी उम्र 18 साल से कम है,जिले में कोविड के सक्रिय केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को सक्रिय केस संख्या 400 के पार पहुंच गई। वहीं पिछले 11 दिनों में 18 वर्ष से कम उम्र के संक्रमितों की संख्या 134 हो गई है। जिले के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों के संक्रमित होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

1129 views