अध‍िकार‍ियों पर सख्‍त हुए सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ, कहा- जहां तैनाती वहां हर हाल में रात रुकें अफसर*

अध‍िकार‍ियों पर सख्‍त हुए सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ, कहा- जहां तैनाती वहां हर हाल में रात रुकें अफसर*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अफसरों को रात में क्षेत्र में ही रुकने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी हर हाल में अपनी तैनाती वाली जगह पर रात में रुकें। बिना वजह मुख्यालय पर न जाएं। क्षेत्र में रहेंगे तो नागरिकों की समस्याएं तत्काल उन तक पहुंचेंगी और त्वरित निस्तारण भी होगा। अफसर समय से अपने कार्यालय में बैठें। जन समस्याओं के समाधान के लिए अफसर जनप्रतिनिधियों के साथ हर महीने बैठक करें और इसमें विकास कार्य व कानून-व्यवस्था मुद्दा हो। भूमाफिया पर नकेल कसें और भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

906 views