युक्रेन रूस युद्ध:रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 31वां दिन, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में तेल डिपो को बनाया निशाना

युक्रेन रूस युद्ध:रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 31वां दिन, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में तेल डिपो को बनाया निशाना*
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुए अब 31 दिन हो चुके हैं। लेकिन रूस लगातार यूक्रेन को निशाना बना रहा है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के चौतरफा युद्ध 24 फरवरी को शुरू होने के बाद से यूक्रेन में अस्पतालों, एम्बुलेंस और डाक्टरों पर 70 से अधिक हमले हुए हैं। इसी बीच, रूस के मुताबिक यूक्रेन जंग में अब तक 1,351 रूसी सैनिकों ने जान गंवाई है। हालांकि, यूक्रेन का दावा है कि इससे अधिक रूसी फौजी उनके हमले में मारे गए हैं। वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर में फार्मूला वन स्पर्धा से पहले शुक्रवार को एक तेल डिपो पर हमला किया। इसके बाद सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के सना और होदेइदाह के खिलाफ जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं।

✒️ *अलीगढ़ के स्‍ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा सरकार की आठ योजनाओं का लाभ, बस ये करना होगा*
कोरोना काल में लाकडाउन की चुनौतियों से उबरे ठेल-ढकेल वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना में मिले ऋण से भविष्य संवारने के प्रयास में लगे हैं। योजना को स्ट्रीट वेंडर्स तक पहुंचाने में नगर निगम, डूडा व बैंकों का महत्वपूर्ण योगदान है। पीएम स्वनिधि की रैंकिंग में 10 लाख की आबादी वाले शहरों में अलीगढ़ प्रदेश में पहले व देश में दूसरे स्थान पर है। पहले चरण में 21.58 करोड़ रुपये का ऋण बांटा जा चुका है। दूसरे चरण में ऋण देने की तैयारी है।इन लाभार्थियों को आठ अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। इनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बीओसीडब्ल्यू का पंजीकरण, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना हैं।

827 views