अलीगढ़ : 31 तक टैक्स जमा नहीं किया तो वाहन होगा सीज*
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बस-ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें बकाया वाहन टैक्स वसूली को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बकाया टैक्स जमा कराने के लिए सहयोग की अपील की गई। बताया गया कि अगर 31 मार्च तक बकाया वाहन टैक्स जमा नहीं होता है और वाहन सड़कों पर दौड़ता हुआ मिलता है तो सीज कर दिया जाएगा।जनपद में लगभग 81 करोड़ रुपये का वाहन टैक्स बकाया है।वित्तीय वर्ष 2021-22 समाप्ति में एक सप्ताह बचा है। परिवहन विभाग के आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन व एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह ने मंगलवार को बस-ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर बकाया वाहन टैक्स जमा कराने और उसमें सहयोग की अपील की है। कहा है कि बकाया टैक्स ऑफलाइन या ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। 31 मार्च के बाद जिलाधिकारी स्तर से बकाया वसूली की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनपद में 81 करोड़ रुपये वाहन टैक्स अभी बकाया है। जिसे हर हाल में अधिकारी 31 मार्च से पहले जमा करवाना चाहते हैं। कार्यालय स्तर से बकायेदारों को फोन किया जा रहा है। 31 मार्च के बाद विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई है। टैक्स बिना सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों को सीधे सीज किया जाएगा। जबकि थानों में बंद पड़े वाहन अगर 31 मार्च तक छुड़ाए नहीं जाते हैं तो इनकी नीलामी के लिए परिवहन आयुक्त को रिपोर्ट भेजी जाएगी।






