उत्तर प्रदेश से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक ट्रक में रखी ईवीएम को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हंगाम किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक ट्रक में रखी ईवीएम को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हंगाम किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर प्रशासन ने अपनी बात रखी है और कहा है ये ईवीएम कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए रखी गई थी जिसे शिफ्ट करते समय ट्रक रोककर ये हंगामा किया गया। उधर, बरेली में काउंटिंग सेंटर पर कूड़े की गाड़ी में पोस्टल बैलेट मिलने के बाद आरओ-एसडीएम पारूल तरार को हटा दिया गया है। पारूल तरार के स्थान पर राजेंद्र चंद्र को नियुक्त किया गया है।
जो वीडियो वायरल हुआ है वह वाराणसी का है। यहां के पहड़िया मंडी में स्थित खाद्य गोदाम के पास सपा के कार्यकर्ताओं ने उस समय जबरदस्त हंगामा कर दिया जब खाद गोदाम के स्टोरेज से ईवीएम निकल कर ट्रेनिंग स्थल स्थित यूपी कॉलेज के लिए जा रही थीं। सपा कार्यकतार्ओं का आरोप है कि ईवीएम को बदला जा रहा है। उधर, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने अपना लिखित में बयान जारी किया है। डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण के लिए ईवीएम मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से यूपी कॉलेज जा रही थीं। कुछ राजनैतिक लोगों ने वाहन को रोककर उसे चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम कहकर अफवाह फैलाई है। कल काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की द्वितीय ट्रेनिंग है और हैंड्स आन ट्रेनिंग हेतु ये मशीनें ट्रेनिंग में हमेशा प्रयुक्त होती हैं।

1189 views