इंदौर के बाज़ार में रूस और यूक्रेन युद्ध का असर दिखने लगा है। 4 दिन में ही गेहूं के दामों में 300 रुपए प्रति क्विंटल की वृध्धि हुई है । आने वाले दिनों में इसके और महंगा होने के आसार हैं। इसी तरह रूस से इम्पोर्ट होने वाले सन फ्लावर सीड्स की आवक भी प्रभावित हुई है l पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष गौतम कोठारी के हवाले से दैनिक भास्कर ने लिखा है कि स्टील आइटम का रॉ मटेरियल उद्योग क्षेत्र में पिग आयरन के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग कास्टिंग व मोल्डिंग के लिए ऑटो मोबाइल, रेलवे सहित कई आइटम्स में होता है। इंदौर और पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में भी बड़ी मात्रा में स्टील का इम्पोर्ट किया जाता है। युद्ध छिड़ने के बाद इसमें 40 से 200 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। युद्ध के पहले इसकी कीमत 30 रुपए से 35 रुपए प्रति किलो थी, जो बढ़कर 67 से 72 रुपए प्रति किलो हो गई है। इसकी उपलब्धता भी बहुत कम हो गई है। इसके चलते कीमतों में उठाव है। रॉ मटेरियल की कीमत बढ़ने से इससे जुड़े आइटमों की कीमतें भी फिर उसी अनुपात में बढ़ी है।…
1526 views





