मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विदिशा आगमन पर एसएटीआई के हेलिपैड पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विदिशा आगमन पर एसएटीआई के हेलिपैड पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यूक्रेन से लौटी बासौदा की छात्रा कुमारी श्रृष्टि सोनी ने भी एसएटीआई में पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान से भेंट की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एसएटीआई के हेलिपेड स्थल पर जैसे ही हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री जी उतरे सबसे पहले कलेक्टर उमाशंकर भार्गव, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका शुक्ला ने बुके भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष तोरणसिंह दांगी, विधायक हरिसिंह सप्रे, उमाकांत शर्मा, श्रीमती लीना जैन, जिला क्राईसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यगणों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामान्यजनों ने मुख्यमंत्री से भेंटकर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

1694 views