सीएम शिवराज सिंह ने यूपी चुनाव प्रचार में मोदी-योगी को बताया भगवान का अवतार
भोपाल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवान का अवतार बताया है। चौहान ने कहा कि गीता में भगवान ने जो कहा था कि जब-जब उनकी जरूरत पड़ेगी वह अवतार लेंगे, अब देश के उद्धार के लिए मोदी-योगी ने अवतार ले लिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यूपी के घोसी, मऊ, सिकंदरपुर और बलिया सहित छह विधानसभा सीटों के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं जहां उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में विकास होता है। यूपी में समाजवादी पार्टी के शासन को लेकर चौैहान ने कहा कि सपा का मतलब ही साम्प्रदायिक दंगे और माफियाओं का आतंक है। सपा के अध्यक्ष को कहा कि वे अखिलेश नहीं बल्कि वे दंगेश हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को यह बताना होगा कि उनका पाकिस्तान कनेक्शन क्या है। उनकी सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे क्यों लगते हैं।
सीएम चौहान ने कहा मोदी सबकी रक्षा करने वाला
ब्रिटेन प्रधानमंत्री ने कहा था वन सन, वन वर्ल्ड, वन ट्रेड और वन नरेंद्र मोदी। मगर उन्होंने इसमें वन सेवियर नरेंद्र मोदी भी जोड़ा। कहा कि वे देश के एक-एक भारतीय को सुरक्षित करते हैं। कोरोना महामारी हो या यूक्रेन से एक-एक को सुरक्षित निकालकर भारत लाना, वे सबकी रक्षा करते हैं। कोरोना महामारी में सालभर में वैक्सीन तैयार कर ली और डेढ़ सौ करोड़ वैक्सीन लगाकर बचाया। कांग्रेस या सपा का कोई प्रधानमंत्री होता तो वैक्सीन नहीं बन पाती और कटोरा लेकर वैक्सीन मांग रहे होते। वैक्सीन नहीं होता तो आज हम में से कई जिंदा नहीं होते।






