वर्ष 2024 तक म.प्र. की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी

रतलाम/ केन्द्रीय भूतल परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मालवा अंचल को बड़ी सौगात देते हुए 5722 करोड़ की 534 किलो मीटर लम्बी 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

वर्ष 2024 तक म.प्र. की सड़कें अमेरिका की तरह होंगी – केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि पहले मध्यप्रदेश बीमारू राज्य थालेकिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश अब प्रगतिशील राज्य की श्रेणी में आ गया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का बेहतरीन विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम पांच वर्ष के अन्दर मध्य प्रदेश का रोड स्ट्रक्चर अमेरिका के समान बना देंगे। साथ ही 2024 तक भारत के रोड स्ट्रक्चर को अमेरिका की तरह बनाने का प्रयास करेंगे।

केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि उज्जैन में हो रहे महाकाल विस्तारीकरण का कार्य से मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जा रहा यह कार्य निश्चित रूप से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अलौकिक अनुभव प्रदान करेगा। भूतल परिवहन मंत्रालय देश में 20 रोड कम एयर स्ट्रीप बना रहा है। उज्जैन में भी इस तरह के प्रस्ताव भेजने पर स्वीकृति दी जायेगी। महाकाल आने वाले श्रद्धालुओं को इन्दौर आने की आवश्यकता नहीं होगीअपितु उज्जैन में ही एयर बेस बनायेंगे। साथ ही उन्होंने उपलब्धता होने पर पानी पर चलने वाले प्लेन की सेवाएं भी उज्जैन संभाग में देने की बात कही।

उज्जैन-झालावाड़ मार्ग 50 कि.मी. तक फोरलेन होगा – श्री अनिल फिरोजिया की मांग पर उन्होंने उज्जैन से झालावाड़ रोड जो टूलेन बननी हैउसमें 50 किलो मीटर तक की रोड फोरलेन बनाने की स्वीकृति प्रदान की। उज्जैन शहर में हवा से चलने वाली बस एवं बसपोर्ट का निर्माण किया जायेगाजिससे धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग को इस आशय का प्रस्ताव भेजने के लिये कहा। जावरा-उज्जैन टूलेन टोल मार्ग के बारे में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मार्ग पर पुराने टोल की समस्या दूर कर राज्य शासन प्रस्ताव भेजेगा तो नई सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी जायेगी। इन्दौर-पीथमपुर-उज्जैन मार्ग का प्रस्ताव प्राप्त होने पर स्वीकृति प्रदान की जायेगी।

1176 views