इंदौर एयरपोर्ट पर बंद होने जा रही हैं रात की फ्लाइटें

इंदौर एयरपोर्ट पर बंद होने जा रही हैं रात की फ्लाइटें

प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अप्रैल से अगले चार महीनों के लिए एयरपोर्ट को रात के समय बंद किया जा रहा है। ऐसे में रात के समय फ्लाइट्स की आवाजाही बंद रहेगी। इस संबंध में एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से सभी एयरलाइंस को पत्र लिख कर सूचित कर दिया गया है। इंदौर एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार, अप्रैल से चार महीनों के लिए वो रात 10 से सुबह 6 बजे के बीच चलने वाली अपनी उड़ानों को री-शेड्यूल कर लें, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।

दरअसल एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार प्रधानमंत्री के नए एयर इंडिया वन बोइंग 777 विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड करवाने के लिए रनवे के अंतिम छोर के यहां पर टर्न पैड को चौड़ा किया जाना है। इस काम को पूरा करने में करीब चार महीने का समय लगेगा, इसलिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने चार महीने का नोटम जारी किया है। अब एयरलाइंस को पत्र लिख कर इस संबध में जानकारी दी गई है और उन्हें रात 10 से सुबह 6 बजे तक उड़ानें न चलाने का फैसला लिया गया है।

1136 views