प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत पसंद बना इंदौर का बायो सीएनजी प्लांट…19 फरवरी को होने वाला कार्यक्रम पीएम के शेड्यूल के अतिविशेष आयोजन की सूची में शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को इंदौर के बायो सीएनजी प्लांट की शुरुआत करेंगे…इस आयोजन को पीएम के 19 फरवरी से जुड़े शेड्यूल में अतिविशेष का दर्जा दिया गया है…एशिया के इस सबसे बड़े प्लांट में गीले कचरे से बायो सीएनजी का उत्पादन होगा…जिसका उपयोग सिटी बस के संचालन में किया जाएगा…पर्यावरण संरक्षण की दिशा में क्रांतिकारी साबित होने वाले इस प्लांट के महत्त्व से पीएम भली–भांति परिचित है…इसी वजह से पीएम ने पहली बार किसी राज्य के सिर्फ एक ही शहर से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति दी है…वहीं निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के लिए भी यह यादगार कामयाबी है,क्योंकि 28,अगस्त 2020 को उन्हीं के निगम कमिश्नर रहते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्लांट का शिलान्यास किया था…दो सालों के भीतर ही इस प्लांट को तैयार कर लिया गया है…जो किसी भी शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है… निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि आखिर क्यों यह प्लांट जरूरी है और आखिर कैसे इस प्लांट से कचरे का निष्पादन कर बायो सीएनजी का उत्पादन होगा…निगम आयुक्त प्रतिभा पाल जो जानकारी दे रही है,उसे आप भी जानिए,क्योंकि यह प्लांट स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर के रुतबे में चार चांद लगाने का जा रहा है
1215 views





