भगोड़े भू माफिया चिराग शाह सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर

भगोड़े भू माफिया चिराग शाह सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर

इंदौर। कलेक्टर मनीष सिंह ने एक बार फिर ऑपरेशन माफिया के तहत सख्त कार्यवाही करते हुए भगोड़े और चर्चित भू माफिया चिराग शाह सहित अन्य के खिलाफ थाना लसूडिया में एफआईआर दर्ज करवाई है।
फिनिक्स देवकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने केलोद हाला में फिनिक्स टाउन के नाम से कॉलोनी विकसित की थी , जिसमें भूखंडों की हेराफेरी की गई और आम जनता द्वारा खरीदे और रजिस्ट्री किए हुए 26 भूखंडों को सीधे किसानों से अवैध मुख्तियारनामा करवाते हुए हड़प लिए।
आवंटितियो द्वारा की गई शिकायत के बाद कलेक्टर ने इस पूरे घोटाले की जांच करवाई और फिर आज इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हो गई।अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर के मुताबिक थाना लसूडिया में भू माफिया चिराग शाह के अलावा घनश्याम दास अग्रवाल , दीपक अग्रवाल , किसान गजराज सिंह और एंजेल इन्फोटेक के अंकुर अग्रवाल और स्वाति पति दीपक अग्रवाल के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई।

1564 views