किसानों से SDM, शांति बनाओ नहीं तो 147 ठोक दूंगा, जवाब मिला धमकी मत दीजिए
सिवनी जिले में पानी की समस्या लेकर स्थानीय किसान वहां अधिकारी से मिलने गए थे। किसान अपनी मांगों को लेकर अधिकारी के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम उन्हें हड़काने लगे। एसडीएम अमित सिंह ने कहा कि शांति बनाए रखो नहीं तो 147 ठोक दूंगा। इस पर प्रदर्शन कर रहे लोग भड़क गए और कहा कि धमकी मत दीजिए। एसडीएम ने एक बार नहीं कई बार लोगों को धमकाया।
2030 views





