बापट चौराहे से हटाए गए म्यूरल्स होटल सायाजी के आसपास स्थापित किए गए

बापट चौराहे से हटाए गए म्यूरल्स होटल सायाजी के आसपास स्थापित किए गए

इंदौर।मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत बापट चौराहे पर लगे म्यूरल्स को नगर निगम द्वारा यहां से हटाया जा रहा है। इन म्यूरल्स को अब सायाजी होटल के आसपास ग्रीन बेल्ट में स्थापित किया जा रहा है। नगर निगम उद्यान विभाग के सुपरवाइजर पवन राठौर ने बताया कि पहले इन्हें तोड़कर हटाने की योजना थी लेकिन आज इन्हें उद्यान विभाग के कर्मचारियों द्वारा साबूत निकालने का प्रयास किया गया। जिसमें सफलता मिल गई है। आज दो म्यूरल को यहां से हटा कर सफलतापूर्वक सयाजी होटल के आसपास के ग्रीन बेल्ट में स्थापित कर दिया गया है। शंख आकार के दो और म्यूरल को कल बापट चौराहे से हटाकर सायाजी के सामने ग्रीन बेल्ट में स्थापित कर दिया जाएगा।

959 views