इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने दिखाए सख्त तेवर

संपत्ति मालिक को भी देह व्यापार में लिप्त मान साल भर के लिए किया बेदखल
इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने दिखाए सख्त तेवर ,जारी किया 4 पेज का महत्वपूर्ण और अपनी तरह का पहला आदेश

पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने विजय नगर के शगुन आर्केड में चलने वाले देह व्यापार के एक अड्डे एटम्स स्पा एंड सैलून पर छापा मारा था और इस मामले में 18 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया जो मौके पर आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए थे . इस प्रकरण में पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र की कोर्ट ने संपत्ति मालिकों को नोटिस भेजे थे , जिन्होंने अपने जवाब में बहाने बनाएं और यह दलील दी कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि पुलिस ने छापा मारा है और उन्हें इस अनैतिक कारोबार की जानकारी नहीं थी , जबकि हक़ीक़त ये है कि इसी जगह पर पूर्व में भी क्राइम ब्रांच छापा मार चुकी थी . पुलिस कमिश्नर ने इस बारे में विजय नगर थाना और क्राइम ब्रांच से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट भी मांगी और सुनवाई के बाद 4 पेज का एक आदेश पारित किया . इंदौर में पहली बार इस तरह की कार्यवाही की गई है . पुलिस कमिश्नर ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि संपत्ति मालिक भी देह व्यापार में एक तरह से लिप्त रहे है , लिहाजा साल भर के उन्हें अपनी उक्त संपत्ति से बेदखल किया जाता है , यानी अब 1 साल तक इस सील किए गए स्पा का उपयोग किराएदार के साथ-साथ संपत्ति मालिक भी नहीं कर पाएगा . इस स्पा सेंटर की मालिक नीलम खेमानी भोपाल की रहने वाली है और उसके साथ मैनेजर सहित अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया था .

1164 views