अवैध लुनिया कम्पाउंड में चला निगम का बुलडोजर
इंदौर।नगर निगम में आज एबी रोड पर लसूड़िया थाने के आगे सांघी मोटर्स के पास 5 एकड़ पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में रिमूवल की कार्रवाई शुरू की . लुनिया कंपाउंड के नाम से इस कॉलोनी में 25 -30 प्लॉट काट कर बेचे गए हैं और पिछले दिनों एक गोडाउन का निर्माण भी मौके पर शुरू होने के बाद कुछ लोगों ने निगम में शिकायत की थी . जमीन चेतन लुनिया की बताई जा रही है. नगर निगम ने आज जेसीबी की सहायता से अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण कार्य जिसमे सीमेंट कंक्रीट की सड़कें शामिल थी , को तोड़ने की कार्यवाही शुरू की है .







