*रेत माफिया पर जिला प्रशासन रीवा की बड़ी कार्यवाही*-
*रेत का अवैध भंडारण करते 15 ट्रॉली रेत और जेसीबी मशीन जप्त कर आपराधिक मामला दर्ज*
कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देशन में खनिज और पुलिश विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर में तहसील जवा के अतरैला थानांतर्गत ग्रामपंचायत कोनी के ग्राम तलरी में तमस नदी से अवैध रेत निकासी की सूचना मिलने पर चुपचाप दबिश दी ।जहां रेत भंडारण में प्रयुक्त वोट और जेसीबी को जप्त किया गया साथ ही मोके पर संग्रहित 15 ट्राली रेत को जप्त कर अवैध भंडारण का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया,रेत एवं वोट को स्थानीय व्यक्ति की सुपुर्दगी में सुरक्षार्थ दिया गया वही जेसीबी को पुलिश थाना अतरैला में सुपुर्द किया गया,एवं अवैध निकाशी और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर आपराधिक मामला पंजीबद्ध किया गया।उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा गठित विशेष पुलिश बल एवं खनिज अमला मौजूद रहा।







