विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में चलित पुस्तकालय एवं वाचनालय का शुभारंभ

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में चलित पुस्तकालय एवं वाचनालय का शुभारंभ

इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 4 गरीब व पिछड़ी बस्ती ” प्रेम कॉलोनी ” में चलित पुस्तकालय एवं वाचनालय का शुभारंभ भाजपा पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता ने किया l इस अवसर पर क्षेत्री पार्षद श्री चंदगीराम यादव भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री मंजू ठाकुर भाजपा नेता श्री रमाकांत गुप्ता सहित नगर निगम के अधिकारीगण , अनेक क्षेत्रीय नागरिक व रहवासीगण व बच्चे उपस्थित थे l इस चलित पुस्तकालय एवं वाचनालय का संचालन नगर निगम इंदौर व एनजीओ के माध्यम से किया जाएगा l यह चलित पुस्तकालय एवं वाचनालय पूरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विभिन्न गरीब बस्तियों में घूमेगा l
इस अवसर पर बच्चों को मुफ्त में महापुरुषों की जीवनी की पुस्तकें निशुल्क वितरण की गई l तथा बस्ती में की दीवारों पर चित्रकारी बच्चों के द्वारा की गई l

901 views