आरपीएफ में 21 इंस्पेक्टर के तबादले, इरफान मंसूरी होंगे जबलपुर पोस्ट प्रभारी

आरपीएफ में 21 इंस्पेक्टर के तबादले, इरफान मंसूरी होंगे जबलपुर पोस्ट प्रभारी

जबलपुर

पश्चिम मध्य रेलवे के आरपीएफ में तबादले शुरू हो गए हैं।इसकी शुरूआत इंस्पेक्टर से की गई है विभाग ने जबलपुर समेत भोपाल और कोटा तीनों रेल मंडल के पोस्ट प्रभारी से लेकर खुफिया और अपराधा शाला के इंस्पेक्टर को यहां से वहां किया है तबादले की लिस्ट में जबलपुर के अलावा सतना, कटनी समेत आरपीएफ मंडल और मुख्यालय में पदस्थ इंस्पेक्टर के भी प्रभार और जगह बदली गई है।

जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना का नया प्रभार मो. इरफान मंसूरी को सौपा गया है। इससे पहले वे भोपाल मंडल में पदस्थ थे। वहीं कटनी आरपीएफ पोस्ट का प्रभार अनिल दीक्षित को सौंपा गया है, इससे पहले वह आरपीएफ मुख्यालय में पदस्थ थे इधर सतना आरपीएफ पोस्ट के नए प्रभारी बाबन लाल होंगे, वर्तमान में वे जबलपुर में पदस्थ थे।

दरअसल प्रमोशन और तबादले की लिस्ट पहले ही तैयार हो गई थी, लेकिन कोरोना काल के दौरान इसे जारी नहीं किया गया। इस लिस्ट को गोपनीय रखा गया, लेकिन जैसे ही पश्चिम मध्य रेलवे के नए आरपीएफ आईजी ने प्रभार तबादलों को जारी करने की कवायद शुरू हो गई। रेलवे बोर्ड के आरपीएफ मुख्यालय से हरी झड़ी मिलते ही बुधवार को यह लिस्ट जारी कर दी।
जबलपुर स्टेशन के आरपीएफ थाना प्रभारी रहे वीरेंद्र सिंह को कोटा मंडल भेजा गया है। उन्हें वहां मुख्य जिम्मेदारी सौंपते हुए अपराध शाखा की कमान दी गई है ताकि कोटा मंडल में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाई जा सके। इधर मुख्य स्टेशन में आरपीएफ थाने का प्रभार संभाल रहे इंस्पेक्टर सीएस डाबर को पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय से बाहर गुना थाना भेजा गया है। उनके कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारी खासे नाराज थे।

इनके हुए तबादले
राजकिशोर भास्कर को सीआइबी विंग कोटा भेजा है। वहीं राजेंन्द्र कुमार सीआरडब्ल्यूएस भोपाल, मानसिंह को सीआईबी विंग जबलपुर, रोहित चतुर्वेदी को भोपाल से कोटा मंडल, मनीष कुमार को कोटा से पीएस भोपाल, मनीष पांडे को भोपाल से जबलपुर हेड क्वार्टर भेजा गया है।

1273 views