कोरोना काल में आम जनता की जान बचाने वाले अब लगने लगे सरकार को सौतेले।

कोरोना काल में आम जनता की जान बचाने वाले अब लगने लगे सरकार को सौतेले।

इंदौर 23 जून बुधवार मध्यप्रदेश के चिकित्सालय में अपनी जान की चिंता न करने काले कोविड 19 उपचार हेतु में कार्यरत अस्थाई NHM स्टाफ नर्स ( पुरुष व महिला) कर्मचारियों की सेवाएं लेने के बाद उन्हें मप्र शासन द्वारा निकाला जा रहा है।

जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 3/5/21 के उदबोधन में घोषणा की गई थी कोविड 19 के उपचार हेतु जिन NHM द्वारा 100 दिन की ड्यूटी दी गई उन्हें कोरोना प्रोत्साहन देकर सरकारी नोकरी दी जायेगी।

मप्र के शिवराज सरकार अपने ही नेता व प्रधानमंत्री का वचन तोड़ते हुई NHM के साथ छल कर उन्हें हटा रही है।

काँग्रेस पार्टी उन सभी कोरोना वॉरियर्स के साथ है जिन्होंने कोविड 19 में अपनी अमूल्य सेवाएं दी तथा आम जनता की जान बचाई।

हम उनकी लड़ाई लड़ेंगे जरूरत पडने पर न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाएंगे।

विनय बाकलीवाल
अध्यक्ष – शहर कांग्रेस कमेटी इंदौर

संजय शुक्ला (विधायक) कांग्रेस इंदौर

1265 views