झाबुआ रतलाम के सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी से स्वीकार की गुरुधारणा

🌸 झाबुआ रतलाम के सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी से स्वीकार की गुरुधारणा 🌸

22 जून 2021, रतलाम।

झाबुआ रतलाम के लोकसभा सांसद श्री गुमानसिंह डामोर आज शांतिदूत पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी को अपना गुरु स्वीकार करते हुए सपत्नी की गुरुधारणा स्वीकार की। ज्ञातव्य है कि वे 8 जून 2021 को जब आचार्यश्री ने झाबुआ में प्रवेश किया था, तब से प्रतिदिन अहिंसा यात्रा में पैदल चलकर संभागी बन रहे हैं।

गुरुधारणा स्वीकार करने के बाद सांसद महोदय ने अपने आस्थायुक्त उद्द्गार कहा–‘मैंने जब आचार्य श्री को पहली बार देखा तो मुझे एहसास हुआ कि ऐसी अलौकिक आत्मा मैंने जीवन में पहले कभी नहीं देखी। आचार्यश्री में मैंने सहजता, निस्पृहता, सौम्यता और परम पवित्रता के दर्शन किए तथा क्रोध का नामोनिशान नहीं देखा, लोभ-लालच नहीं देखा, तो मुझे लगा कि ऐसे संत पुरुष के साथ मुझे जुड़ना चाहिए। इसीलिए मैंने और मेरी धर्मपत्नी ने विचारपूर्वक आचार्यश्री को अपने गुरुदेव के रूप में स्वीकार किया। आचार्यश्री ने हमें अपना शिष्य बनाकर धन्य कर दिया।

1575 views