कोरोना महामारी में अपनी जान-जोखिम मे डालकर कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले शहर के गली-मोहल्ले के डाक्टरों का उनके क्लिनिक जाकर कोरोना योद्धा सम्मान-पत्र देकर सम्मान करेंगी कांग्रेस….
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सन्नी राजपाल एवं शहर उपाध्यक्ष गिरीश चितले ने बताया की कोरोना महामारी में अपनी जान-जोखिम में डालकर लोगों का इलाज करने वाले शहर के गली-मोहल्ले के डॉक्टरों का दि. 23-6-21 बुधवार को उनके क्लिनिक जाकर शाल-श्रीफल देकर एवं कोरोना योद्धा सम्मान-पत्र देकर कांग्रेस सम्मान करेगी।
सन्नी राजपाल ने कहा की कोरोना महामारी में जहां अस्पतालों में डॉक्टरों ने अपने कर्तव्य का निर्वाह किया,उसी तरह शहर के कई गले मोहल्लों में ऐसे डॉक्टर भी है जिन्होंने अपनी जान-जोखिम में डालकर व अपने परिवार की परवाह न करते हुए भी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया,जिसमे कई डॉक्टरों ने तो अपनी जाने भी गवाही है।
कहा की अस्पतालों में तो इलाज के नाम पर लाखों रुपए आम जनता से अस्पताल संचालकों ने लिए है पर यह ऐसे डॉक्टर है जो नाम मात्र का शुल्क 100,200 या 300 रूपये लेकर साथ मे दवाई देकर आम जनता का इलाज कर रहे थे और उन्होंने कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होने से बचाया और उनकी जाने बचाई।
कहा की हम ऐसे डॉक्टरों का सम्मान करेंगे,जिनकी कभी कोई ऐसी पहचान नहीं होती,जो सिर्फ गली-मोहल्ले तक सीमित रहते हैं बड़े-बड़े डॉक्टरो का तो लोग सम्मान करते हैं पर इन डाॅक्टरो की और कोई ध्यान नही देता।
कहा की कांग्रेस पार्टी शहर मे ऐसे डॉक्टरों को चिन्हित कर कोरोना योद्धा सम्मान-पत्र देने का अभियान चलाएगी।
सन्नी राजपाल ने बताया की इस अवसर पर कोरोना योद्धा डॉक्टर को मुख्यरूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल,विधायक श्री संजय शुक्ला एवं युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह यादव द्वारा सम्मानित किया जायेगा।






