12 वर्ष पुरानी मांग को मंत्री ने किया पूरा

12 वर्ष पुरानी मांग को मंत्री ने किया पूरा

56 लाख की लागत से होगी तालाब के पाल की मरम्मत

महू। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के पहाड़ी गांव घोड़ा खुर्द में 12 वर्षों से पीने के पानी एवं मवेशियों के लिए पानी की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे थे। वहां बोरिंग कुए सब सूखे थे। इस संपूर्ण समस्या का मूल था घोड़ा खुर्द का तालाब जिसमें पाल टूटी होने के कारण पानी रुकता नहीं था। ग्रामीणो एवं मवेशियों को जल की अत्यंत आवश्यकता थी। तालाब की पाल को जोड़ने की मांग ग्रामीणों द्वारा पिछले 12 वर्ष से की जा रही थी। संवेदनशील मंत्री उषा ठाकुर के पास जब यह बात पहुंची तो उन्होंने 56 लाख की लागत से आज घोड़ा खुर्द के तालाब के पाल मरम्मत व गहरी करण का कार्य आरंभ किया। इस कार्य के पूरा होते ही जाम्बुज़ुर्ग पंचायत के सुदूर बसे आदिवासी गावो की पानी की समस्या का निदान होगा। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण और भाजपा नेता भी मौजूद थे।

1204 views