पर्यटक कर सकेंगे रेन डांस, ट्रेकिंग, कैंपिंग भी होगी,

पर्यटक कर सकेंगे रेन डांस, ट्रेकिंग, कैंपिंग भी होगी,

आठ एयर कंडीशंण्ड कॉटेज बनकर तैयार,

लेजर शो के जरिए दिखाएंगे डायनासोर के 6.5 करोड़ साल के इतिहास की जानकारी

धार। जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर और मांडू से महज 5 किलोमीटर पर बनकर तैयार प्रदेश का पहला डायनासोर फॉसिल्स पार्क लॉकडाउन समाप्ति के साथ ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने पहली नजर में इस स्थल की बेहतरीन पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने की संभावनाओं को भांप लिया था। वे कहते हैं कि इस स्थल पर सुगम पहुंच, मनभावन मौसम, दर्शनीय आकर्षण, ऐतिहासिक महत्व, आवास सुविधाएं, आराम और मनोरंजन, सुरक्षा,रोमांच की गुंजाइश आदि व्यवस्थाओं की पूर्ति इसे भारत के अच्छे टूरिस्ट स्पॉट के रूप में स्थान दिला सकता है। डायनासोर जीवाश्म पार्क में आवश्यक निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पंचायत सीईओ आशीष वशिष्ठ के साथ पार्क का दौरा किया। कलेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि तैयार हुआ डायनासोर पार्क अपने आप में अनूठा फॉसिल्स म्यूजियम है। पर्यटकों को डायनासोर के 6.5 करोड़ साल के इतिहास की जानकारी लेजर शो के जरिए मिलेगी साथ ही पार्क में डायनासोर के अंडेनुमा म्यूजियम में रखे डायनासोर के अंडे देखने को मिलेंगे। यहां के रॉक गार्डन में अन्य फासिक्स डिस्प्ले किए जा रहे हैं। पार्क में बने हैंगिंग फ्लोर में पर्यटक काकड़ खो का बीच से नजारा कर सकेंगे। इसी तरह तैयार किए जा रहे रेन डांसिग प्लोर में नेचुरल और आर्टीफिशियल बारिश पर्यटकों को लुभाएगी। करीब 10 एकड़ क्षेत्र में फैले पार्क में चार पॉन्ड, चार बगीचे, पर्यटकों के बैठने के लिए हट्स का निर्माण भी किया गया है। पार्क में एक फूड जोन और स्थानीय उत्पाद विक्रय हेतु आऊट लेट्स भी बनाए गए हैं। को खरीद सकेंगे। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए एक रिक्रिएशन हॉल, डांस फ्लोर गैलरी भी बनी है। आठ एयर कंशीड़ण्ड कॉटेज भी बनकर तैयार है। पांच और कॉटेज बनाने की प्लानिंग है।पर्यटक इन कॉटेज को बुक करा सकेंगे। पर्यटकों के लिए यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का इंतजाम भी किया गया है।बच्चों के लिए बंजी जंपिंग, एटीवी बाइक जैसे अन्य एडवेंचर गेम का आयोजन की भी व्यवस्था की गई है। कांकड़ा खोह झरने की तरफ से ट्रेकिंग पाथ का निर्माण भी जारी है। खोह में तीन छोटी पानी रोकने की संरचना भी बन कर तैयार हैं। यहां केन्प फायर की प्लानिंग है।

1263 views