पेट्रोल,डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में रीगल चौराहा पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया
अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के निर्देश पर मध्यप्रदेश काँग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष माननीय क मलनाथ जी के आव्हान पर पेट्रोल,डीजल के बेहताशा मूल्य वृद्धि एवं बढ़ती महँगाई के खिलाफ इंदौर शहर काँग्रेस कमेटी द्वारा पूरे शहर के पेट्रोल पंप पर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता द्वारा प्रर्दशन किया l
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , विधायक संजय शुक्ला शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलिम धर्मेंद्र गेंदर रमेश यादव राजेश चोकसे सुबह 9 से 11 बजे तक शहर के सभी पेट्रोल पम्पो पर काले कपड़े पहनकर हाथों में पोस्टर,बेनर एवं काँग्रेस पार्टी का झंडा लेकर प्रदर्शन किया
सभी कांग्रेसजन से निवेदन है अपने – अपने क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर कोविड 19 की गाईड लाइन का पालन कर प्रदर्शन करे।







