सिन्हा और राजनगांवकर संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत
इंदौर नगर निगम के उपायुक्त श्री एसके सिन्हा संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग उज्जैन बने। साथ ही नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त श्री अभय राजनगांवकर भी संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। उनकी पदस्थापना इंदौर नगर निगम में ही की गई है। वे यहां पदोन्नति के बाद भी अपर आयुक्त बने रहेंगे। जबकि सिन्हा जल्द ही उज्जैन में पदभार संभालेंगे।






