बीज प्रमाणीकरण के पांच अधिकारी निलंबित
इंदौर । बहुचर्चित नकली बीज मामले में कृषि मंत्री कमल पटेल की घोषणा अनुसार खंडवा में मध्य प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।
उल्लेखीनय है कि गत दिनों कृषि मंत्री के निर्देश पर इंदौर की संभागीय टीम ने खंडवा में तीन कारोबारियों के यहां छापा मारा था जहां बीज प्रमाणीकरण के नकली टैग व कुछ अनियमितता मिली थी।
कुछ दिन पूर्व कृषि मंत्री ने छापेमारी के तुरंत बाद जिले के सभी संबंधित कृषि अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा की थी।
इन अधिकारियों में जिले के प्रभारी बीज प्रमाणीकरण अधिकारी पी पी सिंह सहित 5 अधिकारियों को निलंबित किया गया है।






