पचमढ़ी के बड़कछार के प्रसिद्ध वटवृक्ष के दर्शन करते हुए मुख्यमंत्री

आज बरा बरसात की पूजा के शुभ दिन पर मुझे पचमढ़ी के बड़कछार के प्रसिद्ध वटवृक्ष के दर्शन और उसकी छाया में समय व्यतीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मान्यता है कि इसकी विशाल जटाएं दीवार बनकर नागरिकों की सुरक्षा कर रही हैं। यह शुभ और मंगलकारी दीवार सदैव ऐसे ही खड़ी रहे, यही शुभकामना!

साथ ही आप सबसे आग्रह की आज बरा बरसात के पवित्र दिन पर पौधे अवश्य रोपिये। किसी भी विशिष्ट अवसर पर पौधे लगाने से आपको असीम आनंद एवं सुख अनुभूति होगी।

पौधरोपण से न केवल आपको सुख मिलेगा, अपितु भावी पीढ़ियों को भी जीने के लिए एक बेहतर संसार मिलेगा।

2006 views