राष्ट्रपति को फ़्री वैक्सीन के लिए ज्ञापन :-
इंदौर, मप्र के साथ पूरे देशवासियों को कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन अलग-अलग दामों पर लगाई जा रही है। वैक्सिन फ्री में लगे साथ ही प्रतिदिन एक करोड़ वेक्सिनेशन सुनिश्चित करने के संदर्भ में इंदौर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल जी के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के पास इंदौर संभागायुक्त के माध्यम से ज्ञापन दिया।
श्री बाकलीवाल ने बताया कि
कोरोना भाजपा सरकार के अविवेकपूर्ण नीतियों के कारण तबाही मचाया हुआ है, दूसरी लहर में लाखों जिंदगियां ख़त्म हो गयी।
वैक्सीन को लेकर केन्द्र सरकार की सही नीति नही होने के कारण देश संकट में है।
हमारी मांग है कि देश के समस्त नागरिकों को फ्री में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाये।
इस अवसर पर मुख्यरूप से पूर्व मंत्री श्री जीतू पटवारी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री सदाशिव यादव, विधायक श्री संजय शुक्ला,श्री सत्यनारायण पटेल,सुरजीत सिंह चड्डा, राजेश चौकसे, चिंटू चौकसे,मुकेश यादव (सेवादल),दिलीप सुरागे,सादिक खान,शैलेष गर्ग, अमन बजाज,राजू भदौरिया,धर्मेन्द्र गेंदर ,शैलू सेन,इमित्याज बेलिम,जेनेश झांझरी,,संजय बाकलिवाल ,अमित चौरसिया,पिंटू मिश्रा,व अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।
कांग्रेस आईटी सेल – इंदौर








