जैन समाज में नफरत फैलाने वाले अनूप मण्डल को भारत सरकार शीघ्र बेन करे
जैन समाज एवं जैन धर्म के विरूध्द देश के अन्य राज्यो में अनूप मण्डल द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार व असामाजिक गतिविधियों की जांच करवाकर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुये भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित जी शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के नाम इन्दोर संभाग आयुक्त महोदय को राष्ट्रीय जैन माईनाॅरिटी आरगनाईजेशन मध्यप्रदेश द्वारा समग्र जैन समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ज्ञापन देकर जैन समाज और जैन धर्म के विरूध्द किए जा रहे दुष्प्रचार व असामाजिक गतिविधियों की जांच करवाकर अनूप मण्डल को शीघ्र बेन करने की अपील की गई।
संस्था के प्रदेश महामंत्री श्री जिनेश्वर जैन ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि अनूप मण्डल के लोग एवं मुकनराम जैन समाज व वैश्य समाज के प्रति घृणा व नफरत भरा विडियों जारीकर कोरोना महामारी के लिये जैन समाज को जिम्मेदार ठहराते हुए भोली भाली जनता को गुमराह कर जैन समाज व वैश्य समाज के प्रति भड़का रहा है।
RJMO के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इनका संगठन गांव-गांव जाकर प्रचार कर रहा है कि विश्व व भारत में आने वाली हर मानव निर्मित संकट व प्राकृतिक आपदा का एकमात्र कारण जैन लोग है। यह कोरोना भी जैनियों ने फैलाया है भूकंप भी जैनियों की वजह से आते है ऐसी हास्यास्पद फालतू बातें करके अनूप मण्डल जैनों के विरूध्द विद्रोह व हिंसा को उकसाने का कार्य कर रहा है।
समग्र जैन समाज की लगभग 25 संस्थाओं के पदाधिकारी ज्ञापन देने में सम्मलित हुए जिसमें विशेष रूप से महावीर भवन-रमेश भण्डारी, अ.भा. जैन श्वे. सोश्यल गु्रप्स फेडरेशन- श्री संजय नाहर, श्री वीरेन्द्र जैन, श्री पीयुष जैन, प्राच्य विद्यापीठ, योगेन्द्र जैन, दिगम्बर जैन-श्री हंसमुख भाई गांधी व सचिन जैन, महिला प्रदेश ईकाई अध्यक्ष- श्रीमती साधना भण्डारी, जानकी नगर संघ – जितेन्द्र चैपड़ा, मानव सेवा संयोजक-रूपेन्द्र नारेलिया, जीतो फाउण्डर-राजीव भाण्डावत, जैन पोरवाल समाज-श्री छगनलाल जैन, विनोद जैन, धरम चंद जैन, उमंग महिला मण्डल-श्रीमती शिखा जैन व त्रैस्तुतिक संघ- अशोक राजगढ़वाला, अर्हम इन्टरनेशन-दीपक भंडारी, भरत पटवा, महेन्द्र बाफना उपस्थित थे।
अतं में ज्ञापन देने के पश्चात अंत में जिनेश्वर जैन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।








