जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम द्वारा द्वितीय एवम अंतिम चरण में लक्ष्य से अधिक 201 राशन किराना किट वितरण किया गया।
सेवा कार्यो में हमेशा अग्रणी जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने द्वितीय एवम अंतिम चरण में अपने 201 किट के लक्ष्य से अधिक कुल 301 किट का वितरण किया ।
जैसा कि ज्ञात है कि प्रथम चरण में 101 राशन किराना किट वितिरत की जा चुकी है एवम द्वितीय चरण में 201 किट का वितरण किया गया।
जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम के संस्थापक अध्यक्ष एवम समाजसेवी अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप के सामूहिक आर्थिक सहयोग से कुल 301 किट का वितरण किया गया । प्रथम चरण में 101 किट एवम द्वितीय चरण मैं 201 किट का वितरण करते हुए अपने लक्ष्य से अधिक कुल 301 किट का वितरण किया। अधिक जरूरतमंद परिवारो के नाम प्राप्त होने से 100 किट अधिक वितरित की गई।
इस वितरण के साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन का संदेश लगातार प्रसारित किया गया एवम सभी को जल्द से जल्द टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। सभी को बताया गया कि टीकाकरण से सम्बंदित किसी भी जानकारी के लिए आप ग्रुप सदस्यो से संपर्क कर सकतें है ग्रुप परिवार द्वारा उचित मार्गदर्शन दिया जा सकेगा।
इस कार्य के लिए अमित दांगी, संदीप बोथरा, संदीप सकलेचा, प्रितेश संचेती, अमित गंग, अमित कोठारी, नीलेश कोठारी, मयंक कोठारी, राहुल नवलखा, गौरव कास्टिया, अर्पित संघवी, अर्पण कासवा , महावीर सेलोत , चंदन सेलोत, शुभम मूणत, मनोज सिंगावत, सुमंत डोसी, वैभव मेहता, सिद्धार्थ बोराणा , हेमेंद्र श्री माल, नीलेश मंडलेचा आदि ने सहयोग प्रदान किया एवम इस अच्छे कार्यो से प्रेरीत होकर कुछ सहयोग ग्रुप के बाहर के लोगो द्वारा भी प्राप्त हुआ।
सम्पूर्ण कार्य में पुलिस प्रशाशन का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
सभी सदस्यों द्वारा आगे भी आवश्कतानुसार सेवा कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इस कार्य मे अमित कोठारी, मयंक कोठारी, नीलेश कोठारी, नीलेश मंडलेचा, दीपक सेलोत, वैभव मेहता , संदीप बोथरा, प्रियेश chajed,अर्पित चंडालिया , चन्दन सेलोत, संदीप सकलेचा, आयुष नवलखा, राहुल नवलखा, सुमंत डोसी,हेमेंद्र श्री माल आदि ने सेवा में सहयोग दिया।
इस सुंदर सेवा कार्य के लिए अध्यक्ष नीलेश कोठारी एवम सचिव नीलेश मंडलेचा ने सभी की अनुमोदना करते हुए आभार प्रकट किया।







