फुटकर विक्रेताओं व मेडिकल स्टोर्स संचालकों का टीकाकरण आज
कटनी
कोविड-19 संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के साथ टीकाकरण कार्य कराया जा रहा है। 30 मई 2021 को सुबह 10 बजे से सायंकाल 6 बजे तक नगर पालिक निगम कटनी सीमान्तर्गत समस्त सब्जी, फल के फुटकर विक्रेताओं एवं एवं हांथ ठेला व्यवसाईयों तथा मेडिकल स्टोर्स एवं मंडिकोज संचालकों का केसीएस उच्चतर माध्यमिक शाला कटनी में कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाककरण कराने के लिए मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड की अनिवार्य रूप से लाना होगा।
निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे में आयोजित टीकाकरण अभियान में नगर पालिक निगम से संबंधित संपूर्ण व्यवस्थाओं का प्रभारी अधिकारी उपयंत्री एसके गर्ग को नियुक्त है। टीकाकरण की अन्य व्यवस्थाओं, विद्यालय परिसर में आवश्यकतानुसार कक्ष में फर्नीचर एवं बैठक व्यवस्था का दायित्व प्राचार्य गायत्री सोनी एवं उपयंत्री मृदुल श्रीवस्तव को सौंपे जाकर टीकाकरण स्थल पर विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, टेंट एवं सामियाना, कम्प्यूटर सिस्टम, इंटरनेट, कुर्सी एवं बैठक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए निगम की संबंधित शाखाओं के अधिकारियों- कर्मचारियों को दायित्व प्रदान किये हैं। निगमायुकत ने ऐसे समस्त सब्जी, फल के फुटकर विक्रेताओं एवं एवं हांथ ठेला व्यवसाईयों मेडिकल स्टोर्स एवं मंडिकोज संचालकों जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है, उन्हे व्यक्तिगत रूप से मोबाईल के माध्यम से सूचित करनें तथा मुनादी कराकर टीकाकरण करानें की सूचना प्रदाय करनें हेतु अतिक्रमण विभाग को निर्देशित किया है।
1493 views





