उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव 29 जनवरी को जिले में 13 करोड़ रूपये लागत के दो महाविद्यालयों के नवीन भवनों का करेंगे लोकार्पण*      

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव 29 जनवरी को जिले में 13 करोड़ रूपये लागत के दो महाविद्यालयों के नवीन भवनों का करेंगे लोकार्पण*                    

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव 29 जनवरी को जिले में 13 करोड़ रूपये लागत के दो महाविद्यालयों के नवीन भवनों का लोकार्पण करेंगे। इन भवनों का निर्माण रूसा/विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत वर्ष 2017 में स्वीकृत राशि से किया गया है ।
      शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अमिताभ पांडे ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव आगामी 29 जनवरी को प्रात: 10 बजे 6.50 करोड़ रूपये लागत के शासकीय विधि महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के नवीन भवन और प्रात: 11:30 बजे 6.50 करोड़ रूपये लागत के शासकीय महाविद्यालय चांद के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे ।

1275 views