राजभवन घेराव कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों, ये हर जीवित व्यक्ति की लड़ाई है
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी व अन्य सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन करते हुए कल दिनांक 23 जनवरी 2021 को मोदी सरकार के तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में भोपाल राजभवन का घेराव किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम किसानों के दुःख में उनका साथ देने के लिहाज से अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम है। कल आपकी भोपाल में उपस्थिति न केवल बीजेपी सरकार के अहंकार को तोड़ेगी बल्कि दिल्ली की सीमाओं पर शहीद हो चुके 75 से अधिक किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि भी अर्पित करेगी।
कल सुबह 11 बजे भोपाल के जवाहर चौक पहुंचकर इस अंधी और बहरी सरकार को ये बता दीजिये कि पूरा मध्यप्रदेश किसानों के साथ और मोदी के काले कानूनों के विरोध में खड़ा है। याद रहे किसानों की ये लड़ाई केवल किसानों की नहीं बल्कि हर उस जीवित व्यक्ति की लड़ाई है जो अन्न-जल ग्रहण करता है।
कल आप सब की भोपाल में उपस्थिति मध्यप्रदेश से शिवराज सरकार की विदाई की शुरुआत होगी। इसलिए सभी आवश्यक कार्यों को एक दिन के लिए टाल दीजिये और अनिवार्यत: भोपाल पहुंचकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराइए।
1539 views





