काम पर लौटी निगम आयुक्त … दिखा दिया काम के प्रति अपना जज्बा
इंदौर नगर निगम के आयुक्त प्रतिभा पाल मात्र 11 दिन के प्रसूति अवकाश के बाद आज सुबह काम पर लौट कर आ गई। उन्होंने आज सुबह नगर निगम के जोन क्रमांक 18 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 51 और 52 का दौरा किया । इस दौरान नागा टैपिंग के कामों के साथ ही साथ सफाई व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधा घर की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरे में अपार आयुक्त संदीप सोनी तथा स्वास्थ्य अधिकारी पाटोदी उनके साथ थे।







