कोरोना को लेकर सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश, 31 जनवरी तक बढ़ा नियम पालन, ब्रिटेन के नए स्ट्रेन पर खास हिदायत

कोरोना को लेकर सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश, 31 जनवरी तक बढ़ा नियम पालन, ब्रिटेन के नए स्ट्रेन पर खास हिदायत

गृह मंत्रालय ने कोरोना की निगरानी को लेकर जारी किए गए दिशानिर्देशों को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया है. मंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक कंटेनमेंट जोन को सावधानीपूर्वक सीमांकित किया जाना जारी रहेगा. इसके साथ ही इन ज़ोन के भीतर निर्धारित रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किया जाना जरूरी होगा. कोरोना उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा दिया जाना और सख्ती से लागू किया जाएगा.

मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हालांकि सक्रिय और नए कोरोना मामलों में लगातार गिरावट देखी गई है. लेकिन वैश्विक स्तर पर मामलों में उछाल और ब्रिटेन में पाए गए वायरस के प्रकार  को ध्यान में रखते हुए निगरानी, रोकथाम और सावधानी बनाए रखने की आवश्यकता है. गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि किसी भी गतिविधि के लिए उसके लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया में दिए गए निर्देशों का पालन आवश्यक है.

1592 views