भारत में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। कोरोना के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर पर आए भारत में शुक्रवार को इस महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख के पार हो गया। जॉप हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, विश्व में कोरोना से अब तक कुल 10 लाख 22 हजार 976 लोगों की मौत हुई है। इनमें से अमेरिका में सबसे ज्यादा 2 लाख 7 हजार 808 मौत हुई है जबकि भारत में यह आंकड़ा 2 अक्टूबर को 1 लाख के पार हो गया।
कोरोना मौत के मामले में तीसरे नंबर पर भारत
कोरोना से मौत के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। ब्राजील में कोविड-19 से अभी तक 1 लाख 44 हजार 806 की जान जा चुकी है।
1288 views





