शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने रंजीत हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करी…

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने रंजीत हनुमान मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करी…
विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत करी कामना…

धार्मिक स्थल खोलने के निर्णय की प्रशासन की सहारना की…

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने आज शहर में धार्मिक स्थल खुलने पर रंजीत हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना करी,साथ ही मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की जीत की एवं कोरोना महामारी से जनता को मुक्ति मिले उसकी कामना की।

साथ ही प्रशासन के धार्मिक स्थल खोलने जाने के निर्णय पर श्री विनय बाकलीवाल ने कहा जी 6 माह से धार्मिक स्थल बंद थे,जबकि शराब की दुकानें एवं अन्य सभी प्रकार के व्यापार खुल चुके थे,पर धार्मिक स्थलों को बंद कर रखा था,हमने कई बार प्रशासन से धार्मिक स्थल खोलने की मांग करी थी,जिस को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने आज से धार्मिक स्थल खोलने का आदेश दिया,जिससे जनता में हर्ष और उल्लास का माहौल है सभी लोग भगवान के चरणों में दर्शन के लिए जा रहे हैं हम प्रशासन के निर्णय की सहारना करते हैं।

1263 views