दिनांक 28 सितम्बर 2020 सोमवार, सुबह देश,राज्यों से 17 बड़ी खबरें

दिनांक 28 सितम्बर 2020 सोमवार, सुबह देश,राज्यों से 17 बड़ी खबरें
1 देशभर में जारी किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषि बिल को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
2 कृषि विधेयकों को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी तो बोले SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, लोकतंत्र और किसानों के लिए काला दिन
3 चीन से तनाव के बीच LAC पर सर्दियों के लिए सेना तैयार, आजादी के बाद सबसे बड़ा ‘लॉजिस्टिक ऑपरेशन’
4 सुप्रीम कोर्ट में याचिका, आपराधिक मामलों का सामना कर रहे लोगों के चुनाव लड़ने पर लगे रोक
4 सुविधा: मौसमी फल और सब्जियों से किसान ट्रेनों को जोड़ने पर विचार कर रहा रेल मंत्रालय
5 बीजेपी की नई टीम के बाद अब मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार पर निगाहें
6 रेलवे ने रविवार को कहा कि उसने बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 25 सितंबर तक 10,66,246 मानव दिवस काम सृजित किए हैं
7 महाराष्ट्र में कोरोना के 18,056 नए मामले सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 13,565 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया
8 दिल्ली में कोरोना के 3292 नए मामले, 42 मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 5235 तक पहुंचा
9 भाजपा के नए राष्ट्रीय सचिव का विवादित बयान, बोले- मुझे कोरोना हुआ तो ममता बनर्जी को गले लगाऊंगा
10 जदयू में शामिल हुए पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, बोले- नीतीश हमारे नेता
11 बिहारः सीट बंटवारे को लेकर NDA में नाराजगी बढ़ी, LJP नेता चिराग पासवान ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी
12 राजकीय सम्मान से किया गया जसवंत सिंह का अंतिम संस्कार, परिजनों ने नम आंखों से दी विदाई
13 जम्मू-कश्मीरः अवंतीपुरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर
14 महाराष्ट्रः संजय राउत और फडणवीस की ‘गुप्त’ मीटिंग के बाद शरद पवार ने की सीएम उद्धव से मुलाकात
15 शिवसेना ने रविवार को कृषि से संबंधित तीन बिलों के विरोध में BJP (NDA) से नाता तोड़ने के शिरोमणि अकाली दल के फैसले का स्वागत किया
16 महाराष्ट्र:विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि शिवसेना से हाथ मिलाने या (राज्य में) सरकार गिराने का हमारा कोई इरादा नहीं है। जब यह खुद ब खुद गिरेगी, तब हम देखेंगे

1426 views