सपा ने चला बड़ा ब्राह्मण दांव, 1000 दिन में UP के सभी जिलों में बनवाएगा भगवान परशुराम का मंदिर
एक ओर जहां समाजवादी पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश सरकार पर हमलावर है. वहीं, जातीय समीकरणों के चलते सपा ने ब्राह्म्णों को रिझाने के लिए भगवान परशुराम का सहारा लेकर बुंदेलखंड के भ्रमण को निकले सपा के पूर्व मंत्री और प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा ने आज जालौन के उरई में प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित के आवास पर प्रेस वार्ता की. भाजपा पर हमलावर होते हुए उन्होंने भाजपा को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए 1000 दिन में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भगवान परशुराम के मन्दिर बनवाने की बात कही है.
बता दें कि सपा के पूर्व मंत्री व प्रवक्ता अभिषेक मिश्रा ने कल जालौन के उरई में प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की. मिश्रा ने कहा कि भाजपा ब्राह्मण विरोधी सरकार है, लगातार ब्राह्मणों और अन्य जातियों पर अत्याचार किये जा रहे हैं. ब्राह्मण अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा है. बीजेपी के सांसदों व विधायकों की भाषा शैली को लेकर अभिषेक मिश्रा ने सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कि टीवी पर बैठकर बीजेपी के सांसद व विधायक अमर्यादित भाषा बोलते हैं. साथ ही सरकार ने महापुरुषों की जयंती में होने वाली छुट्टियों को रद्द कर दिया है, जिससे महापुरुषों का अपमान हुआ है.
1526 views





