मध्यप्रदेश के 43000 गरीब बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी, सरकारी स्कूल से टीसी नहीं कटी, नई कक्षा में एडमिशन भी नहीं लिया
भोपाल
मध्य प्रदेश के लगभग 43000 गरीब बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है। पिछले साल वह सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे थे परंतु इस साल बच्चों ने एडमिशन नहीं लिया। स्कूल की तरफ से उन्हें किसी जारी नहीं की गई। इसका मतलब यह है कि बच्चों ने किसी प्राइवेट स्कूल में भी एडमिशन नहीं लिया है। इतनी बड़ी संख्या सामने आने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। चुनावी माहौल होने के कारण निश्चित रूप से इस मामले में शिवराज सिंह सरकार टारगेट पर आएगी
जिला शिक्षा अधिकारियों ने सही जानकारी नहीं भेजी
लोक शिक्षण संचालनालय को प्रदेश के जिलों ने कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सरकारी स्कूलों में प्रवेशित बच्चों की संख्या 1 करोड़ भेजी है, जबकि पिछले साल स्कूलों में 1 करोड़ 43 हजार बच्चे प्रवेशित थे। लोक शिक्षण् संचालनालय अधिकरियों का कहना है कि जिलों द्वारा सही जानकारी नहीं भेजने पर आंकड़ों पर अंतर आ रहा है।
समय सीमा पर नामंकन की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं। पिछले और इस साल के विद्यार्थियों के प्रवेश में काफी अंतर है यह पता करने के निर्देश भी दिए गए हैं– जयश्री कियावत, आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल
1137 views





