इंदौर में PGI खोलने की मांग उठी
इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद एवं महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट के साथ सुपर स्पेशलिटी के लोकार्पण के पूर्व अस्पताल के नवनिर्मित वार्ड्स का निरीक्षण भी किया।तत्पश्चात मंचासीन होकर इंदौर में पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट (PGI) जो कि एम्स के स्तर की अत्याधुनिक सुविधाओं और उपकरणों से लेस होता है। वर्तमान में पीजीआई इंस्टीट्यूट की संख्या इतनी कम है कि इंदौर में शुरुआत होने से मेडिकल कॉलेज में एमजीएम चौथे नंबर पर आ सकता है। श्री मोघे ने इसकी शुरुआत करने हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र सौंपा।पत्र के माध्यम से इंदौर सांसद शंकर लालवानी से भाषण के दौरान मंच से केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष मांग रखवाई। निरीक्षण के दौरान महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. ज्योति बिंदल ने सुपर स्पेशलिटी में मौजूद सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।







