रायगढ़ में 5 मंजिला इमारत गिरी, करीब 60 परिवार अंदर फंसे, राहत-बचाव कार्य जारी
महाराष्ट्र के रायगढ़ के म्हाड में पांच मंजिला इमारत गिर गई. काजल पूरा इलाके की घटना है. इमारत में 50 से 60 परिवारों के रहने की जानकारी मिली है. एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है. फिलहाल इमारत में कई लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है. दमकल विभाग के कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं. लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है. दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं. राहत-बचाव कार्य जोरों से चल रहा है.
दुर्घटनाग्रस्त इमारत लगभग 10 साल पुरानी बताई जाती है. इस 5 मंजिला इमारत में लगभग 50 फ्लैट थे. यह 200 से 250 लोगों का घर था.
जेसीबी स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है. अब तक 15 लोगों को जख्मी हालत में मलबे से निकाला जा चुका है. शाम 7 बजे की घटना है. मलबे में 70 से 80 लोगों के दबे होने की आशंका. मुंबई से एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है. टीम को वहां पहुंचने में 4 से 5 घंटे लग सकते हैं. फिलहाल लोकल पुलिस दमकल विभाग बचाव कार्य में लगा हुआ है.







