CWC में गुस्साए राहुल गांधी बोले- पत्र तब भेजा गया, जब सोनिया गांधी बीमार थीं

CWC में गुस्साए राहुल गांधी बोले- पत्र तब भेजा गया, जब सोनिया गांधी बीमार थीं

कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी के दो खेमों में नजर आने की स्थिति बनने के बीच CWC की बैठक चल रही है. इस बैठक में राहुल गांधी ने अपनी नाराजगी जाहिर की

नई दिल्ली: कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी के दो खेमों में नजर आने की स्थिति बनने के बीच CWC की बैठक चल रही है. इस बैठक में राहुल गांधी ने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जिस वक्त पत्र भेजा गया उस समय सोनिया गांधी बीमार थी. उन्होंने पत्र के समय पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान के सियासी संकट का सामना कर रही थीं, जब अध्यक्ष बीमार थी, तब ही चिट्ठी क्यों भेजी गई. 

बताते चलें कि CWC की बैठक से एक दिन पहले रविवार को पार्टी में उस वक्त नया सियासी तूफान आया गया जब पूर्णकालिक एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय अध्यक्ष बनाने और संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को 23 वरिष्ठ नेताओं की ओर से पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आई.

1330 views