जगद्गुरू रामभद्राचार्य हुए कोरोना संक्रमित

जगद्गुरू रामभद्राचार्य हुए कोरोना संक्रमित

श्रीरामजन्म भूमि न्याय के अध्यक्ष स्वामी नृत्यगोपालदास के बाद एक और बड़े महात्मा कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामभद्राचार्य भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार रात बुखार की शिकायत पर उन्होंने अपनी जांच कराई थी।
लखनऊ से शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें तत्काल लखनऊ पीजीआइ में भर्ती कराया गया है।

मध्य प्रदेश जिला सतना के मझगंवा उप जिलाधिकारी हेमकर धुर्वे ने बताया कि जगद्गुरू की रिपोर्ट रात में लखनऊ से आई थी। उसके बाद जानकीकुंड स्थित तुलसी पीठ को कण्टेनमेण्ट एरिया बनाया गया। युवराज रामचन्द्र दास समेत नजदीकी लोगों की जांच को नमूना लिया गया है। उनके सम्पर्क में आने वालों की लिस्ट खगांली जा रही है। तुलसी पीठ प्रांगण को सैनिटाइज किया गया है। कांच मन्दिर को भी कण्टेनमेण्ट एरिया बनाया गया है।

2007 views